80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रिय सदस्यगण,
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इसे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाने हेतु आपको सादर आमंत्रित किया जाता है।
आप सपरिवार इस राष्ट्रीय पर्व में सम्मिलित होकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें और अपने प्रिय बांकीपुर क्लब का मान बढ़ाएँ। क्लब के सम्मानित सदस्य के रूप में आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत वांछनीय एवं उत्साहवर्धक होगी।
झंडोतोलन समारोह को विशेष रूप से गरिमामय एवं आकर्षक बनाने के लिए बैगपाइपर बैंड की विशेष व्यवस्था की गई है। हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि इस शुभ अवसर पर आप सभी के लिए वाराणसी के प्रसिद्ध काशी चाट भंडार द्वारा स्वादिष्ट अल्पाहार की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम का समापन बांकीपुर क्लब के सवांधिक लोकप्रिय पारिवारिक खेल बम्पर हाऊजी के साथ होगा, जिसमें दिए जाने वाले उपहारों को मे. आदित्य विजन, पटना ने प्रायोजित किया है। हॉऊसी के दौरान पटना में पहली बार लॉन्च हो रहे 5 मिनट फ्लैश पिज्जा की ओर से सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट पिज्जा भी परोसा जाएगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सपरिवार पधारकर इस राष्ट्रीय पर्व को हमारे साथ हर्षोल्लास, ऊमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाएंगे।
जय हिंद
डॉ. ओमप्रकाश
सचिव
संजय अग्रवाल
कोषाध्यक्ष

Scroll to top